पेम्फिगस वल्गेरिस रोग क्या है?HealthPlanet

Posted on Thu 8th Dec 2022 : 14:53

पेम्फिगस वल्गारिस (PV) एक दुर्लभ तथा गंभीर स्थिति है, जिसमें त्वचा पर तथा मुख, नाक, गले, मलद्वार तथा जननांगों के अंदर पीड़ादायक फफोले उत्पन्न हो जाते हैं।

ये फफोले नाजुक होते हैं तथा आसानी से फट सकते हैं, और त्वचा के कच्चे तथा ना भरे हुए पीड़ादाय फफोले बन सकते हैं।

फफोले धीरे-धीरे लुप्त हो सकते हैं तथा बाद में फिर से उत्पन्न हो सकते हैं तथा ये कितनी गंभीरता के साथ पुनः उत्पन्न होंगे, इसका पूर्वानुमान करना असंभव है।

पीवी (PV) एक ऑटोइम्यून (autoimmune) स्थिति है। इसका अर्थ यह है कि प्रतिरक्षा तंत्र (संक्रमण के प्रति शरीर की रक्षात्मक क्रिया) ठीक से कार्य नहीं करता तथा स्वस्थ ऊतकों पर हमला शुरू कर देता है।

पीवी(PV) के मामलों में प्रतिरक्षा तंत्र त्वचा की गहरी परतों में पायी जाने वाली कोशिकाओं पर तथा उसके साथ ही श्लेष्म झिल्लियों(मुख, नाक, गले, जननांग तथा मलद्वार की सुरक्षात्मक परत) में पायी जाने वाली कोशिकाओं पर हमला करने लगता है। इसके कारण प्रभावित ऊतकों में फफोले उत्पन्न हो जाते हैं।

यह स्पष्ट नहीं है कि क्यों प्रतिरक्षा तंत्र इस प्रकार से विपरीत व्यवहार करने लगता है। पीवी (PV) को उत्पन्न करने मे आनुवंशिक तथा वातावरण संबंधी कारण संयुक्त रूप मे हो सकते हैं। यह ज्ञात है कि पीवी (PV) संक्रामक रोग नहीं है तथा एक व्यक्ति से दूसरे में नहीं फैल सकता|

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info